अपने तन से पसीना बहाकर तो देखिए, 
मन में चाहत के दिए जलाकर तो देखिए। 

रास्ता कठिन है मगर उतने भी मुश्किल नही, 
हौसला ए कदम आगे बढ़ाकर तो देखिए। 

बहुत कुछ खोकर बहुत कुछ पाते है जो लोग, 
मंजिल की ललक मन में सजाकर तो देखिए। 

भरी पड़ी है दुनिया रंग बिरंगी चीजो से, 
सतरंगी जमाने से बचाकर तो देखिए। 

मुमकिन नहीं है प्यार में तुम को भुला देना, 
इश्क़ में 'मिलन' खुद को मिटाकर तो देखिए। 

आनन्द मिलन