जब हम इस जहाँ मे अपने आँखें खोलते हैं सबसे पहले कुछ नहीं रंगो को देखते हैं| माँ का रंग, प्यार से भरा हुआ पावन और पवित्र | पापा का रंग, आशा से भरा हुआ कठोर और सहासनिय चरित्र | फुरकत का रंग, सदमे से भरा हुआ भयानक जैसे, अमावस की चाँद सी | मिलन का रंग, खुशियों मे लिपटा हुआ चमकता हुआ, जैसे पूर्णिमा की चाँद सी| इश्क़ का रंग, है लाल जिसने किया वो हुआ हलाल जब रूह से रूह मिलते हैं सब रंग फीके पड़ते हैं| अल्लाह का रंग, है हरा पाक इरादे और इत्र से भरा सरस्वती का रंग है सफेद जो मिटाते सारे मतभेद चलो हम सब रंगरेज बने प्यार के रंग से सभी को रंग दे बंद हो जाएँगे बारूद और गोली सब मिलके मनाएँगे ईद और होली