वेलकम 2021
•
अलविदा हो जाना कोविड
अब दिसंबर भी जाने को है
जी लेंगे हम तुझ बिन
नव वर्ष 2021
आने को है...
ना भूलेंगे सबक तेरे
दिन पुराने फिर लौटेंगे
ना याद करेंगे तुझको
टीकाकरण हम कर लेंगे..
बिना मास्क की मुस्कान
फिर से हम देखेंगे
ट्रेने होगी पटरी पे
अपनों से मिल लेगे..
स्कूलों का खुलना होगा
दोस्तों का मिलना होगा
कामकाज में भी नहीं
वर्क फ्रॉम होम जरूरी होगा
नई उमंगे होगी
नये तराने होगे..
2021 में सबके
हां.. तुम बिन
सब के..
सफर सुहाने होंगे..
रचयिता:: आनंद गोलछा

