दोस्तों, 

पिछले 100 वर्षों में मानव ने प्रगति के नए नए आयाम स्थापित किए हैं। साथ ही यह वही दौर भी है जिसमें हमने अपनी पृथ्वी का सबसे ज्यादा नुकसान भी किया है। बहुत सी प्रजातियां विलुप्त होती जा रही है और बहुत सी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है। मशीनों का बोलबाला है। डर इस बात का है कि हम सब भी विलुप्त प्रजातियों की तरह विलुप्त ना हो जाए। जरूरत है हमें प्रकृति के प्रकृति को समझने की... Corona ने हमें घर पर रहकर सोचने का मौका दिया है, ,समझने का मौका दिया है.. पेश है आप की खिदमत में एक छोटी सी रचना.. written on April, 2020


( वाह कोरोना वाह ) 


विषाणु

विष + अणु

एक छोटा ..विष

पर

जाने क्यों 

पुरा विश्व घबराया है..??  

रुक गई है

दुनिया सारी

तुम्हें ना कोई

रोक पाया है..    

ना दिखता है       

ना सुनता है

बस बढ़ते ही रहता है...


अमेरिका हो या रशिया हो

ब्राजील हो या भारत

कभी 

भेद नहीं कर पाया है.. 

हवाई यात्रा कर कर के

तुमने

विश्व को धमकाया है..

ना देखा कभी

अमीर- गरीब

ना

हिंदू-मुस्लिम

का

भेद किया

बिना मार

बिना घमकाये

सबको तुमने

कैद किया...

हाँ 

कहीं कमी थी

हम सब में 

जो इतना गुमान किया

निज हितों की चाहत में

अपनी 

पृथ्वी का सत्यानाश किया..

चांद को जीता,

मंगल जीता

धरती को कबाड़ किया...

क्या हकदार हैं हम पृथ्वी के ?

यह एहसास कराया है ..

हे सूक्ष्म विषाणु तुझे नमन

जो हमें औकात दिखाया है...

संभल जाओ

ओ पृथ्वीवासी

यह एहसास कराया है

यह एहसास कराया है ...

रचियेता : आनंद गोलछा