सूना बचपन
जाने क्यों वीरानी सी है
हरे-भरे मैदानों में
खो रहा है बचपन जैसे
मोबाइल के ठिकानों में
दोष नहीं है यह उनका
हम सब भी तो खोएं है
टिकटाक,फेस बुक
वाट्सएप का
बीज हमीं ने बोये है
याद है मुझको अपना बचपन
घंटों खेले था मैदानों में
चुस्ती ,फुर्ती, रोग प्रतिरक्षण
आये इन्हें अपनाने से
क्रिकेट, फुटबॉल ,हाँकी मे
पसीना खुब बहाया था
विटामिन डी की खुराक तो
हमने मुफ्त में ही पाया था
भारत तेरा बचपन अगर
इस तरह खो जायेगा
दुर नहीं दिन वह जब
भविष्य' कमजोर हो जाएगा
दुर्बल शरीर ,कमजोर मस्तिष्क
रेडिएशन भी असर दिखाएगा..
करोना जैसी बीमारी को
क्या यह टक्कर दे पाएगा ?
आओ इस बीमारी को हम
सब मिलकर कमजोर करें
मैदानों में मिल कर के हम
आओ चलो अब शोर करें
दौड़ ,भाग और मस्ती के अब
मैदानों में फूल खिले..
स्वस्थ तन , स्वस्थ मन
चहुॅ ओर उमंग दिखे ..
यूट्यूब ,सर्च इंजन का
पढ़ाई में उपयोग हो
जितनी इसकी जरूरत हो
संयम से उपभोग हो
ध्यान रहे
हम हैं मालिक इसके
न अब
इसके गुलाम हो..
बचपन खिले मैदानों मे
मैदान हमारे गुलजार हो
रचयिता : आनंद गोलछा
नोट : मैदानों में भी करोना काल के नियमों का ध्यान रखें । यह कविता सामान्य काल के नियमों को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

