पापा ..
मेरे पापा भी कमाल करते है
सबका कितना खयाल रखते हैं
लड़ते रहे हालातों से वो
तकलीफ नहीं बयाँ करते है
ना कोई दवा, ना कोई नशा
ना कोई गिला, ना शिकायत
पाई- पाई हिसाब जोड़ कर
घर का सब सामान करते हैं
नाती-पोती, बहू-बेटी, सब
रिस्तों का मान करते हैं
उम्र दराज हैं पर फिर भी
नहीं क्यों आराम करते हैं ?
चलने का नाम है जिन्दगी
हमेशा साबित करते हैं
माँ का ध्यान पुरा रखते हैं
आप बेमिसाल हो पापा..
हम सब भी आप से
बहुत बहुत प्यार करते हैं!!
रचयिता:: आनंद गोलछा

