माँ
उम्र के इस पड़ाव में
इतनी शक्ति कहां से लाती हो
हम सब की मुस्कान बनी रहे
इतना प्यार लुटाती हो ..
75 की उम्र में भी तुम
4:00 बजे उठ जाती हो
कर सामायिक पौ फटते ही
घर गृहस्ती में रम जाती हो..
बजे 8 जब घड़ी में
सबको आवाज लगाती हो
सुन लो सब मांगलिक गुरुवर से
धर्म अलख जगाती हो..
कभी रसोई में घुसकर
बहु का साथ निभाती हो
पापा'- पोती -बेटे की
डाइट कैसी हो समझाती हो।
53 का मैं हो गया, तो क्या ?
मैं हूं अभी बच्चा ,बतलाती हो
ममता की छांव में अपने
घर पर हुकुम चलाती हो..
पोती की प्यारी सी दादी
कभी ताश में रम जाती हो
कभी माँ रुपी सास बनकर
बहू पर नेह बरसाती हो
बहन, बेटी ,बुआ, मामा
सब रिश्ते निभाती हो
सही- गलत, कैसे क्या करना
पड़ोसी से कभी बैर ना रखना
हम सब को समझाती हो..
पापा करें खाने में नखरे जब,
गुस्सा तुम जतलाती हो
क्या खाना है इस उम्र में
डॉक्टर तुम बन जाती हो
अर्जी है मेरी ईश्वर से
मुस्कान तेरी बनी रहे
100 वर्ष पूरा करो तुम
स्वास्थ्य अच्छा बना रहे..


