किसान
कभी बन जाता है
मोहरा राजनीति का
कभी फंस जाता है
नौकरशाही के जाल मे
यह कहां
चैन से रह पाता है
हां यह भारत का
अन्नदाता कहलाता है
नमन है हर उस किसान को
धरा ही जिसकी माता है...
कभी फंसता है
सूदखोरों के जाल में
कभी दलालों के
चक्कर में आता है..
कभी देसी विदेशी तकनीक में
कभी फसल बीमा योजना
मे फस जाता है ..हाँ
हर कोई इससे कमाता है
नमन है हर किसान को
धरा ही जिसकी माता है..
कभी लड़ता है
प्राकृतिक आपदा से
कभी परेशान होता है
घटिया खाद बीजो से.
नहीं मिलता भंडारण
कहीं पर तो
कहीं होती है
परिवहन की दिक्कत
कहीं जमीने
छोटी होती जा रही है
कहीं खेतो में
ट्रैक्टर नहीं
चल पा रहे हैं
चल रहा है
तो किसान
बस चले जा रहा हैं..
कभी कर जाता है
पलायन वो
अपने वजूद
को बचाने में..
काम करता है वो
कारखानो में
अपने परिवार को
चलाने में ..
पूरा मूल्य मिल जाए
फसलों का
इतना ही तो
चाहता है...
नमन है हर
उस किसान को
जो भारत का
अन्नदाता है..
रचयिता::आनंद गोलछा

