काश मन पढ़ सकते
काश मन पढ़ सकते
अच्छे सब लोग होते
दिल में ना खोट होता
इतने ना पाप होते
ठेके जितने जब होते
मिलावट पता चल जाती
ठेकेदार के पैसे कटते
तुरंत जेल हो जाती
बैंक के एनपीए घटते
नियत जो पता लग जाती
सही आदमी को भी
ऋण आसान हो जाती
नेताओं के वाट लगते
झूठे वादों से तौबा करते
आम आदमी से जीते
देश की सेवा करते
काश मन पढ़ सकते
अच्छे सभी लोग होते..
रचयिता::आनंद गोलछा

