घुंघरू का सुनहरा दौर
अब समाप्त हो गया है
खो गया हैं वो
इतिहास की किताबों में
पुरानी फिल्म-तहजीबो में
राजा- महाराजाओं, नवाबों की
शानों शौकत व तवायफो के कोठों में
यदा-कदा अब ये दिखते हैं
शहरों की दुकानों में
शास्त्रीय नृत्यों व रियाजो में
शायरों की महफिल में
पायल अभी भी है
गाँवों के गलियारों में
शहर के कुछ घरों में
पर लुप्त हो गए हैं
उनमें से घुंघरू
जैसे कि लुप्त हो गये हैं
संयुक्त परिवार, पुराने रीति रिवाज
संस्कृति - समाज, शास्त्र - संवाद
बची रहे मानवता ,चेहरों पे मुस्कान
और कभी ना रुकने वाली उड़ान
- आनंद गोलछा

