❤" दिल की बात "❤

*****************

आओ अपने हृदय को

फिर तंदूरस्त बनाते हैं

योग -कसरत या फिर

सुबह सैर को जाते है


तेल-मैदा, शक्कर

और व्यसन कर कम

घर का खाना खाते हैं

आओ अपने हृदय को

फिर तंदुरुस्त बनाते हैं


तनाव भरे जीवन से

कुछ लम्हें चुराते हैं

दोस्तो-अपनों के संग

कुछ पल बिताते हैं..

आओ अपने हृदय को

फिर तंदुरुस्त बनाते हैं..


कभी बैठकर एकांत में

अनेकान्त दर्शन करते हैं

पहाड़, जंगल ,खेत, गांव का

सुखद अनुभव करते हैं

आओ अपने हृदय को

फिर तंदुरुस्त करते हैं. ..


रचयिता - आनंद गोलछा

#heartday

#worldheartday2022