लोकतंत्र के शासन में

जब चुनाव हमारा होता है

जनता द्वारा, जनता के लिए

जनता का शोषण होता है

चुनकर अपने राजा को

सपने वो खूब संजोता होता है

पर कुछ दिनों बाद ही

अपनी बेबसी को रोता है


बाहुबल और धनबल

राज तुम्हारा होता है

परस्पर विरोधी जब मिलते हैं

मतदाता ठगा सा सहता है

कॉरपोरेट फंडिंग, भ्रष्टाचार

जातिवाद या वंशवाद

सब एक आम नजारा है

अनपढ़ है वो,अपराधी भी

अनैतिकता का सहारा है


राष्ट्रधर्म, राष्ट्रप्रेम

सेवा अभाव खटकता है

आश्चर्य होता है जब तब

आईएएस,,आईपीएस पर

अनपढ़ भी राज करता है

सेवा करें या ना करें जनता की

इनका घर तो भरता है

5 वर्ष के राज मात्र से

जीवन भर सकून रहता है




माना जनता के लिए

कानून नित बनाते हो

अपने लिए भी क्यों नहीं

कुछ कानून नया बनाते हो?

चुनाव नीति, चुनाव खर्च

चुनाव सुधार की बात हो

महत्वपूर्ण पद यह भी है

योग्यता का आधार हो

अयोग्य और दलबदलूओ पर

दंड का प्रावधान हो

पारदर्शी बनो, तन मन धन से

सेवा का स्थान हो ।


रचयिता : आनंद गोलछा