"भारतीय वायु सेना"
****************
आसमान मे ये
ऊंची उडान
लगाते है
देश पे कोई
नजर उठा ले
ये नेस्तनाबूद
कर जाते है..
हौसलों से इनके
शत्रु खौफ खाते है
आधुनिक जेट
मिसाइल से ये
दुश्मन के
छक्के छुडाते है..
ये हवा मे है तभी
हम साँस ले
पाते है
अचूक लक्ष्य को
भेद कर
दुश्मन की
लन्का ढहाते है..
विषम परिस्थित
में भी ये
कभी नही
घबराते है
बाढ़-जलजला
भूकम्प-आपदा
राहत ये पहुंचाते है..
थल में, जल में
हर मुश्किल में
उडान ये भर
जाते है
भुल रिश्ते-नाते
ये , विश्व में
भारत की
शान बढाते है!
रचियेता :- आनंद गोलछा

