" बेटी "
************
कड़कती धूप में
छांव सी बेटी
हर मां बाप की
आज..चाह है बेटी
खूबसूरत सी
एहसास है बेटी
हर रिश्ते की
पहचान है बेटी..
नहीं रही अबला
अब वो
अपने हक की
आवाज है बेटी..
मौका मिलेगा तो
चांद छू सकती है बेटी
क्षमता इतनी है इनमें
देश चला सकती है बेटी..
दिखने में कोमल सी बेटी
हौसलों में कमजोर नहीं बेटी
ठान ले अगर यह मन में
असंभव भी
संभव कर सकती बेटी...
रचीयता :- आनंद गोलछा
#happydaughtersday

