***********    

   "बेजुबान"

***************


बेजुबान हूं तो क्या ..

मेरा कोई हक नहीं ?

ये धरती मेरी भी है

क्या जीने का हक नहीं?


अपने बाहुबल के ताकत पर

तुमने हमेशा मुझ पर राज किया

जैसा तुमने चाहा वैसे मैने

बंधुआ हो कर काम किया..


दूध ज्यादा पाने के खातिर

तुमने इंजेक्शन लगा दिया

मानुज हो तुम, मानवता का

कितना नुकसान किया ?




जंगल काटे, पहाड़ खोदे

नदियों का जल सुखा दिया

अपनी लोलुपता के खातिर

तुमने मेरा खुब शिकार किया..



मेरा अस्तित्व मिटा के मानव

तू भी क्या बच पाएगा

जियो -जीने दो अपना लो

ये धरा स्वर्ग बन जाएगा..


क्यों नहीं सब मिलकर

ओ..मानव..

सह अस्तित्व पर काम करो

जो बचा है उसे सहेजो

बेहतर कल का निर्माण करो..


रचियेता :- आन्नद गोलछा

#AnimalWelfare #animal

#WorldAnimalWelfareday