ऐसा भी होता है


राम अपनी बिटिया के लिए एक स्कूटर लेना चाहते थे। वह सोच रहे थे तीन चार महीने बाद दिवाली है उसमें लेंगे, शायद फेस्टिव ऑफर में कुछ डिस्काउंट पा जाऐ। क्योंकि उस समय फेस्टिव ऑफर्स की भरमार रहती है।


दिवाली भी आ गई । उन्होंने तीन चार शोरूम मैं रंग कलर ,दाम आदि देखाऔर जुपिटर की खरीदारी कर डाली। दाम काफी ज्यादा ही लग रहे थे , BS 6 का मॉडल होने के कारण दाम बढ़ गए हैं ऐसा सेल्समैंन ने बताया।

दिवाली के बाद राम के दोस्त ने भी एक गाड़ी खरीदी।

वही गाड़ी उसे शोरूम में काफी कम किमत में मिली। चर्चा करने पर पता चला कि इस वर्ष करोनाकाल में दिवाली पर गाड़ियों का स्टॉक बहुत कम था। दुकानों में माल की पूर्ति कम थी व डिमांड ज्यादा। दुकानदारों ने इसीलिए दाम ज्यादा बढ़ा दिए थे।

राम अब ठगा सा महसूस कर रहा है।


#short67

#Anandgolchha11