#रियूनियन 

#हिंदीदिवस

#हिंदीकविता 


*******************


" आ भी जाओ दोस्त"


खूबसूरत से नजारे होंगे,

हंसी के फव्वारे होंगे,

यारों से यार मिलेंगे,

कुछ अपनी कहेंगे,

 कुछ उनकी सुनेंगे ..


किसी के ऐनक होगी,

कहीं से चांद दिखेगा,

किसी का दम फुलेगा,

कोई सदाबहार दिखेगा..


बीती बातें होंगी,

अनुभव साझा होंगे ,

चाय की चुस्की होगी,

गुरुजन का आशीष होगा..


वही प्रोफेसर, वही कॉलेज,

वही पुराने साथी होंगे,

मिल बैठेंगे सब साथ,

पुरानी यादें ताजा होंगे..


कोन कहां है..क्या कर रहा है ?

धुंधली तस्वीरें ताजा होगी,

आ जाओ सब दोस्त यहां,

खट्टी मीठी बातें होंगी.. 


 


दोस्तों इस कहानी के,

 हम सब एक हिस्सा है ,

सब के पास सुनाने को ,

अपना अपना किस्सा है..


 माना के अब जिम्मेदारियां बढी है,

माना के किसी को वक्त की कमी है,

पर क्या यह पल फिर पाएंगे ??

आ भी जाओ मेरे दोस्त 

यह पल फिर साथ बिताएंगे ..


-- आनंद गोलछा