तू नहीं है तो रौनक नहीं मुझमें, मेरी हर खुशी परेशान है
जैसे करोड़ों तारे हैं पर एक चाँद बिना, आकाश वीरान है…
क्या कोई मधुर संगीत खो गया, या कोई खफ़ा हो गया
कह रही हर शय इस खालीपन से, ज़मीं-आसमाँ हैरान है…
ये तन्हाई, ये सूनापन, चीख के पूछती हैं मुझसे तेरा पता
कैसे कहूँ, तेरे जाने से मेरी रूह अब मुझसे ही अनजान है…!!!
