उजालों में तो चमकने को सभी होंगे
तुम्हारे अंधेरों को रौशन करने कौन आएगा
तुम्हारे नाम-ओ-शोहरत के हिस्सेदार तो बहुत बनेंगे
अकेलापन बाँटने कौन आएगा
सफल हो जाओगे तो हाथ मिलाएंगे सभी
नाकामियों में हाथ पकड़ने कौन आएगा
बे-ऐब तो सभी चाहेंगे तुम्हें
हर ऐब के साथ अपनाने कौन आएगा
तुम्हारे गुणों के तो कायल सभी हो जाएँगे
लेकिन कमियों को सुधारने कौन आएगा
बसंत में जब खिलोगे तो सभी साथ होना चाहेंगे
जिंदगी की पतझड़ में समेटने कौन आएगा
कहते हो हज़ार मिलेंगी तुम जैसी
कहो मेरी तरह प्यार निभाने कौन आएगा
