क्या है ये कश्मकश, कैसी ये उलझनें, जिन्दगी ख्वाहिशों से बेज़ार क्यूँ है...

दिल का तूफाँ उमड़ कर बरसने को हुआ है बेताब फिर भी ये लब ओढ़े हैं ख़ामोशी,

क्या हो गया, आज ये मन इतना लाचार क्यूँ है...

जिन पलकों में सजे थे हज़ारों अरमानो के मोती, वही अंखियों की कोर भिगोने को बेकरार क्यूँ है...

तय करना है एक लम्बा सफ़र जिन्दगानी की धूप का, ये थकते कदम अभी से ही किसी छाँव के तलबगार क्यूँ है...

गहराने लगा है उम्मीदों का आसमां,

इन अंधियारों को नहीं अब सितारों का इन्तज़ार क्यूँ है...

-अनामिका 'अनु'