वो सपने जो आंखों में ही मर गए...
दिल की दहलीज तो लांघे,
पर कभी ना हकीकत के घर गए...
बड़ा कोई हादसा ना हुआ,
वो तो चंद बातों से ही बिखर गए...
कभी हिम्मत, कभी साधन, तो कभी इजाज़त,
जाने कितनी बंदिशों से डर गए...
जिन्हें मोती बन झिलमिलाना था ज़माने में,
वो ख़्वाब आंसु बन आज आंखों में भर गए...
खोला जो पुलिंदा मैंने बीते कल का,
टूटे टुकड़े मन को छलनी कर गए...
