बस एक रात की ये कहानी थी...

कोई पटकथा ना थी दो किरदारों के बीच

हर दृश्य रस्मों कसमों की ज़ुबानी थी...

अभिनय में तो जान फूंक दी उसने

जाने क्यों अब भी कश्मकश रूहानी थी...

ढांचा तो वही रखना था मकान का

सिर्फ बरसों पुरानी नींव बदल जानी थी...

एक अपने से लगे शख़्स को छोड़

उस घर में हर चीज़ बड़ी अंजानी थी...

जग घूम लिया पर कुछ न बदला मुझमें,

चंद फेरे घूम अब मैं खुद से ही बेगानी थी...

कोई शिकवा नहीं बदलती ऋतुओं से मगर

बदलाव बड़े कष्टकर लगते हैं

बस इतनी सी बात मुझे बतानी थी...!!!