फूलों सा.. ..सारा शहर महके
तेरे आने से, हर नज़र महके
बारिश की, रुत का देखो असर
गुंचा - ओ - गुल से, हर शज़र महके
तेरे मिसरों में , ऐसा क्या है घुला
सुनके उनको, शाम-ओ-सहर महके
तेरे पैरों ने , छुआ दरिया को
बहते पानी की, हर लहर महके
आँखों से, यूँ शह पिलाते हो
कोई उमर हो, हर उमर महके
गुनगुनाई यूँ , तूने मेरी ग़ज़ल
उसका हर हर्फ़ , हर बहर महके
पायल की , खनक में है जादू
छन्न से उसकी, हर डगर महके