कलम की कहानी उसकी जुबानी सुना है
कि मेरी धार कई बार इतनी होती है
तेज कि शर्मिंदा होती है तलवार जो वार,
जो प्रभाव नहीं दे पाए तलवार वहां काम आती है
मेरी धार रच जाती इतिहास मैं पलट जाते तख्तो ताज पर
वहीँ कहीं कहीं मेरा दुरूपयोग हो रहा आज
क्या मुझे बस यूँ ही घिसते जाओगे
वही पुराना दुश्मनी का ज़माना आने वाली नस्लों को मेरे ज़रिये दिखाते जाओगे
यूँ ही घिस घिस कर मेरी धार
तो क्या मैं ही टूट जाउंगी कैसे रचोगे नया इतिहास,
मेरे बिन मैं न किसी काम आउंगी
भुला कर सारी नफ़रतें भूल कर सारे भेद भाव
लिखो मुझ से कुछ नया जिसका आजकल है
आभाव कुछ प्रेम बढाने की बात करो
मजहब की दीवार गिराने की बात करो
गढ़े मुर्दों को भूल कर इक दूजे को गले लगाने की बात करो
कुछ प्रकृति की बात करो ,
कुछ विकास की ,
लुप्त हो रही जातियाँ कुछ प्राणियों की ,
उनको बचाने की बात करो ,
वातावरण को प्रदूषण से कैसे बचाएं कुछ इस बारे में बात करो ,
नई पीढ़ी को कैसे कुदरत के करीब लाएं ,
कुछ ऐसी बात करो ,
कुछ पेड़ लगाने की बात करो हंसने हंसाने की बात करो
मिटा दो मेरे माथे से ये नफरत का दाग ,
न होने दो बदनाम मुझे मुझ से कुछ अच्छा काम करो ,
कुछ नई राहें ,
नई मंज़िलें नया जहाँ बनाने की बात करो