एक रोज़ दुनिया को देखा

और ज़माने बदल गए।

 

वो इक लड़की जिसकी।

खातिर चाँद सितारे तोड़े थे।

वो लड़की भी बदल गई है।

और तराने बदल गए।

 

कभी कभी ही बतियाते हैं।

रोज़ रोज़ बतियाने वाले।

गाली वाली नही सुनाते।

यार पुराने बदल गए।

 

जीवन की आपा धापी में

मैं भी कितना बदल गया

पापा ज्यादा नही डाँटते।

माँ के ताने बदल गए।

-अमूल्य मिश्रा