उसकी आँखो से निकला आँसू भी सागर लगता है।
बहना की मुस्कान से मेरा घर उजागर लगता है।
बचपन से जो साथ रहे हैं, साथ पढ़े है, खेलें हैं।
एक रेशम के धागे में बांधे ये सारे मेले हैं।
तू मेरा सम्मान है, मेरा मान है, मेरी इज्ज़त हैं।
तेरे जैसी बहना हो तो फ़ीकी सारी जनन्त है।
मैं वो हुँ जो तेरी ख़ातिर दुनिया से लड़ जाऊँगा।
यम सामने हो अगर तो उससे भी भिड़ जाऊँगा।
लेकिन इतना प्रेम अगर है फिर जुबाँ काली क्यों है।
बात बात पर तेरे होठों पर इतनी गाली क्यों है।
एक कसम खाओ गर तुम बहना की इज़्ज़त करते हो।
अगर उसकी ख़ातिर आँखो में सात समुंदर रखते हो।
इस राखी पर बहनों को हम ये तोहफ़ा दे देते हैं।
माँ बहन की गाली से हम सब तौबा कर लेते हैं।
-अमूल्य मिश्रा