और कितना डंक सहेंगे आतंकी नापाको का।
बोलो कब इलाज करोगे आस्तीन के साँपो का।
कबतक लाशें आएंगी कश्मीर से वीर जवानों की।
बोलो कब तक दंड सहे चाचा नेहरू के पापों का।
जब तक अस्तित्व है सूरज का, जब तक समुंदर खारा है।
कश्मीर की बात तो छोड़ दो मियां। पाकिस्तान हमारा है।
चाहे बरसाए वो पत्थर या चलाए गोलियां।
देश विरोधी नारे हो,या चरमपंथ की रैलियां।
कश्मीर की पाक ज़मी पर फिर कोई आघात नही होगा।
हाथ खोल दो सेना के कोई उत्पात नही होगा।
जब तक हिमालय पर्वत है, अखण्ड भारत का नारा है।
कश्मीर की बात तो छोड़ दो मियां। पाकिस्तान हमारा है।
हम वो है जो राहों में बस फूल बिछाए जाते हैं।
आस्तीन के साँपो को बस दूध पिलाए जाते हैं।
और सरकारें जब छोड़ देती हैं पत्थरबाजों को
शहीद जवानों पर भी तब पत्थर बरसाए जाते हैं।
जब तक ख़ुशबू हैं उपवन में, अमृत गंगा की धारा है।
कश्मीर की बात तो छोड़ दो मियां पाकिस्तान हमारा है।
भले हो कुछ मतभेद हमें आपस में बैर समझना मत।
आतंकी नापाको अब तुम अपनी खैर समझना मत।
पाँच वक़्त के अता नमाज़ी वतनपरस्त मुसलमाँ है।
हम भी हिंदुस्तानी है हमको गैर समझना मत।
जब क़ुरान में आयत है, हिंदुस्तान जान से प्यारा है।
कश्मीर की बात तो छोड़ दो मियां पाकिस्तान हमारा है।