जब आग लगी हो तन मन मे,

और नई तरंग हो जीवन में,

जब रूह से रूह का ताल्लुक हो।

तब तुमसे मिलने आऊंगा।

शिकवा न करो गिला न करो।

मैं लौट के वापस आऊँगा

 

जब शहर में एक खामोशी हो,

और आँखों मे मदहोशी हो,

जब तन्हाई एक शोर लगे।

तब तुमसे मिलने आऊँगा

शिकवा न करो गिला न करो।

मैं लौट के वापस आऊँगा

 

जब दिल मे कोई बात रहे।

काली  अंधेरी  रात  रहे।

जब हिज़्र के बादल फुट पड़े।

तब तुमसे मिलने आऊंगा।

शिकवा न करो गिला न करो।

मैं लौट के वापस आऊँगा

 

जब सावन झूम के आएगा,

तुम्हे चाँद देख शर्माएगा।

तब उलझी लट सुलझाने को।

मैं लौट के वापस आऊँगा।

शिकवा न करो गिला न करो।

मैं लौट के वापस आऊँगा

-अमूल्य मिश्रा