किसी के लब पे मुहब्बत का तराना न मिला

आपके शह्र में कोई भी दिवाना न मिला

कितना तरसा हूं मैं दुनिया में तवज्जो के लिये

घर का भूका था तो रस्ते में भी खाना न मिला


मेरे धोके में कहीं तुझको न लग जाये तीर

दूर रह दोस्त मेरे शाने से शाना न मिला


हम भी ताउम्र रहे दौलत-ए-ग़म से आबाद

उसके दिल में भी कोई और खज़ाना न मिला


चांदनी रात थी बारिश के भी इमकान न थे

हिज्र की रात में मौसम भी सुहाना न मिला


अमूल्य मिश्रा/Amulya Mishra