कयी दिनों से मैं ये बोलने की ताक में हूँ
मैं थक गया हुँ सफ़र छोड़ने की ताक में हूँ
हमारे जैसे बहुत कम बचे हैं दुनिया में
संभाल मुझको मैं भी छोड़ने की ताक में हू
डरा रहें हैं मुझे मौत से जहाँ वाले
मैं ज़िन्दगी की परत खोलने की ताक में हूँ
बदल रहा हूँ मैं चादर की नींद आये मुझे
मगर मैं अब ये ज़मीं ओढ़ने की ताक में हूँ
मैं चाहता हूँ ये सब हादसा लगे सबको
मैं अपनी बंद घड़ी तोड़ने की ताक में हूँ
किसी किसी पे मिरे शेर खुल गये होंगे
मगर अभी भी मैं कुछ बोलने की ताक में हूँ
हूँ मुन्तज़िर कि कहानी कहीं प ठहरे ज़रा
मैं ज़िन्दगी की सफ़े मोड़ने की ताक में हूँ
