जीने मरने का बहाना चाहिए।
अब हमें भी दिल लगाना चाहिए।
टूटी कश्ती ने कहा सागर सुनो।
उस सफ़र को भूल जाना चाहिए।
आशिक़ी का इक नियम यह भी सुनों।
पास आकर दूर जाना चाहिए।
बस यही है इक दवा इस मर्ज़ की।
शौक से पीना पिलाना चाहिए।
मुझसे ये कहता है अक़्सर आईना।
मुझको वो चेहरा पुराना चाहिए।
ज़ख्म पर मेरे बजेंगी तालियां।
मुझको अब पर्दा गिराना चाहिए।
-अमूल्य मिश्रा