जिंदगी जो काट दी दो रोटियों में अबतक।

कैसे अपने बच्चों को सकूल में पढ़ायेंगे।

कर्जा काढ़ कर जो फीस जमा कर दी तो।

कैसे टेस्ट सकूल का वो पास कर पाएंगे।

और पूरी जिंदगी जो जिम्मेदारियां निभाते रहे।

कैसे बच्चो को वो महँगी ट्यूशने पढ़ायेंगे।

और सरकारी स्कूलों का जो हाल देख लेंगे तो।

जीते जी स्वयं सरकार मार जाएंगे।

सियासतें नाक़ाम रही , शिक्षाओं के छेत्र में तो।

पढ़े लिखें बच्चो से पकौड़े तलवाएँगे।

-अमूल्य मिश्रा