जगह बनाती है पहले चटान घिस घिस के

नदी वजूद में आती हैं अपने रिस रिस के


न जाने किसकी दुआओं से फिर चराग़ जला

कहाँ कहाँ न गये पांव पकड़े किस किस के


ख़ुशी की देवी कभी झांक ले दरीचे से

मैं थक गया हूँ तेरे दर पे जूते घिस घिस के


ख़ुदा के बंदों दुआएं तो ठीक हैं लेकिन

रहेंगे याद वही फूल आये जिस जिस के


मैं डरते डरते दिखाता हूँ पहले अपने ज़ख़्म

फिर उसको नाम बताता हूं ये हैं इस इस के


अमूल्य मिश्रा/Amulya Mishra