सभी धर्म जाती को गौरवगान मिला है, भारत में।
हम सबको अब्दुल हामिद उस्मान मिला है भारत में।
वो कहते हैं उनको भय का दान मिला है भारत में।
ज़ेड सुरक्षा का जिनको वरदान मिला है, भारत में
भारत में डर भी अक्सर नेता,अभिनेता को लगता है।
देवों से ज़्यादा जिनको सम्मान मिला है, भारत में।
-अमूल्य मिश्रा