राजनीति के व्यंग्य बाण से ख़ुद बजरंग न बच पाए।
धर्म जात से ऊपर थे जो दलित समाज के कहलाए।
लेकिन कान खोल कर सुन ले सभी पार्टियाँ नेता गण।
जनता के भावों को समझे सोच समझ कर दे भाषण।
तुम तो राम लला के दम ही संसद ही में आए हो।
फिर अपने मुख मंडल से ये कैसे वचन सुहाए हो।
कहीं न ऐसा हो की फिर बजरंग बाण ही चल जाए।
सोने की ये लंका फिर से धू धू करके जल जाए।
-अमूल्य मिश्रा