तुम भी राज़ी थी मैं भी था मगर 

ये भी कोई कहानी थी भला

 

कुछ देना ही था तो धोखा देते

वस्ल कोई निशानी थी भला

 

दिल की बातें भी करनी थी मग़र

रंजिशें भी पुरानी थी भला

 

आँख तो दोनों की ही थी भरी

उसपे फोटो खिंचानी थी भला

 

जब बिदायी हुई हम रो पड़े

बस वहीं तक जवानी थी भला

-अमूल्य मिश्रा