मैसिजो को सज़ा ही क्या देते
ख़त अगर होते तो जला देते
फेसबुक से गिला ये है मुझको
काश घर का पता बता देते
फिर बहा आँख से मेरे आँसू
भर के बाहों में चुप करा देते
बुझ गए शह्र के दिए तो क्या
मेरे इस घर को तुम जला देते
मौत पर भी न आँसू हो मौला
एक पत्थर सा दिल बना देते
-अमूल्य मिश्रा
