पिया बावरी, हाए रे पिया बावरी।
कैसी लगन ये लागी
हाय देखो सारी रात जागी
पिया बावरी, हाए रे पिया बावरी
रूठे पिया को कैसे मनाएं
किन बतियन से उन्हें रिझाए
भर-भर जाए ओकी अंखियां री
पिया बावरी हाए रे पिया बावरी
पैर पायल,हाथ कंगन
गले हार, बाजूबंद
कान झुमका,माथ बिंदिया
आंख काजल,ओझल निंदिया
सोलह श्रृंगार कर बनठन चौखट से निकरी
पिया बावरी हाए रे ये पिया बावरी
सब कुछ छोड़
सब बंधन तोड़
चली है जोड़न पिया से नाता री
पिया बावरी हाए रे पिया बावरी
द्वारे पिया के सांकल पीटे
आई है जोगन सब छोड़ पीछे
तुम ही पिया अब मेरे आगे
मैं तेरे पीछे तेरी बावरी
पिया बावरी हाए रे पिया बावरी
