कलम छूते ही
न जाने कैसे
मैं सारी बातें लिख देता हूं
एक खत में
वो भी तुम्हारे लिए
फिर मैं चाभी उठाता हूं
सोचता हूं
हर बार
इन खतों को उस पते पर भेज दूं
जिस पते पर इन्हें पहुंच जाना चाहिए
फिर खुद को समझाता हूं
और हर बार की तरह
इस ख्याल को दिल के जेब में
फिर इक बार रख देता हूं
और अपनी गाड़ी में बैठ कर
दिल की धड़कन सी तेज
उसे तेज भगाता हूं
और तुमसे तो बात हो नहीं पाती
गाड़ी में मधुर संगीत लगा
तुम्ही को गुनगुनाता हूं
