कितना तोड़ू अब मैं,

अपने कमरे का दर्पण,

कणों के सारे गिरोह बिखेर दिए,

टूट टूट,

चकनाचूर हो गया,

पर नहीं दिखा उसमें,

मेरा प्रतिबिंब,

अब मैं देर तक निहारूं भी तो,

आइने में,

मैं नहीं दिखती,

दिखती है तो बस,

अम्मा की बेटी,

और अम्मा अपनी बेटी को,

सारे रिश्तों में बांध के रखती है,

जैसे सदियों से माएं रखती रहीं हैं,

अपनी बेटियों को,

रिश्तों की फिक्र अच्छी होती है,

लेकिन सिर्फ,

बेटियों के ही होने से अच्छी लगे,

तो,

ये तो अच्छा नहीं है...