माना कुछ लम्हें बुरे हैं,
जिंदगी तो अभी भी हसीं है,
माना कुछ आदतें छूटी हैं,
पर शौक तो,
आज भी कुछ अधूरे हैं,
अधूरी ख्वाहिशें हैं,
अधूरे कुछ सपने हैं,
माना मंजर मुश्किल है,
पर ओझल हो के,
जो दिख जाए,
शायद वहीं तो मंजिल है,
और मंजिल अगर,
हताश हो के मिली,
यहीं तो जिंदगी है....