वो वजह हमारी कभी थी ही नहीं,
हमने मौका दिया उन्हें,
हमारी हसीं की वजह बनने की,
हमने खिलौना बनाया अपने दिल को,
कि वो जज्बातों से खेल जाए,
वर्ना पता,
एक नहीं,
दो नहीं,
तीन नहीं,
चौथे दिन लग ही जाता है कि,
हमारे जज्बातों की,
कौन सी कीमत आकी जा रही है,
वो खेलते चलते जाते हैं,
हमारे टेढ़े आढ़े शरीर से,
जो ना मिलने तक पाक पाक सा था,
और हम इसी सोच में रहते हैं कि,
अब तक जिन जुल्फों की,
इतनी परवाह की है,
उन्हें खाक कैसे करे,
तो,
सौ धोखे के बाद,
अगर हम खुद को जान पाते हैं,
तो वो धोखे अच्छे होते हैं

