40 poems in 40 days challenge


ये जो खामोशी भरी दुनिया है तुम्हारी,

कब तक रहेगी,

एक रोज,

विचारों का तूफ़ान आएगा,

और,

तुम्हें उठा ले जाएगा,

शोर की दुनिया में,

जहां,

तुम्हारे सारे सवाल उलझे पड़े होंगे,

तुम भाग नहीं सकते उनसे,

वक्त की चाहे जिस रुत में जाओ,

तुम्हें शब्दों को चुनना ही होगा...


#day 15