एक बुंद आशा प्रेम की लिए,
मैं उसके कल में,
अपना आज काट रही,
अपने तन्हा वक्त में,
उसके पुराने जादुई बातो से,
राह साज बाट रही,
वो केवल ख्यालों में नही है,
एक पूरा ख्वाब है,
नामुकम्मल मुकम्मल सा,
सर पे एक छत्रछाया है,
जो धूप लगने पर,
सामने परछाई बन खड़ा हो जाता है,
ऐसा लगता है,
ऐसा है नहीं,
पर लगता है,
मैं रोने लग जाती हूं,
अपनी ही परछाई देखकर,
वो कभी कभी,
इस कदर याद आता है...