एक आदम है मेरे घर में
जिसका ह्रदय
मेरे घर के कोने में बने दियारखे पे रखा है
रखा नहीं
समा गया है उसमें
और उसके दुखों वाले दिनों में
उससे आवाज आती है
पुष्प
गली
चांद
ओस
वर्षा
भोर
सांझ
और रात
दोहराती है वो अपने हर पहर
इन्हीं शब्दों को
और सींचती है परिवर्तन के टुकड़े को अपने अंदर
दो साथी है उसके
एक कोरा कागज
और दूजा हिंदी
जीवित मृत शरीर है कहीं वो
हिंदी से
हिंदी खाती है
हिंदी बिछाती है
और हिंदी ही ओढ़ती है
इस अधमरे मरते हिंद में हिंदी बहुत जरूरी है
पहनने को
ओढ़ने को
बोलने को
सीखने को
और हसने को

