40 poems in 40 days challenge


कुछ भूल सी गई थी,

वहीं कुछ फ़साने नजर आ रहे हैं,

बहुत अरसे बाद,

खुद को बहलाने के,

कुछ बहाने नजर आ रहे हैं,

वहीं गलियां,

वो रुख,

वो मोड़,

आज फिर भीड़ में,

कुछ भेड़िये नजर आ रहे हैं,

भर गया था ज़ख्म,

और,

मुतमईन थी यादें,

पलट के फिर कुछ रिश्ते,

ऐतबार करते नजर आ रहे हैं,

कांच सामने है,

और हाथ छन्नी है,

हमने देखा ऐतबार में,

एक बार फिर झाक के,

वहीं कुछ पुराने दाग़ नज़र आ रहे हैं,

बांध के रख दी थी,

हमने जिस तरबियत को,

उनकी कुछ घिनौनी सोच ने,

आगाज़ किया कुछ किस्सों का,

संभलकर जाना तो,

वो मन में,

आज भी वही सवाल गढ़ते नजर आ रहे हैं,

निहाल है हमारी सादगी,

हमारे लहज़े में,

और वो आज भी अपने दोगले बातों में,

चमकिया साधते नजर आ रहे हैं,

हमने देखा,

उन्हें वार करते हुए,

उसी अंधी तरबियत से,

एक बार फिर,

सादगी के बंदे हारते नजर आ रहे हैं,

हमने लाठी तोड़ी,

और,

ऊचे लहज़े से,

उनके चाल की बदबू सामने रख दी,

गुरुर हुआ थोड़ा खुद पे,

अब हम उस लाठी की,

आँखें फोड़ते नजर आ रहे हैं...


#day 22