40 poems in 40 days challenge
वो,
जो मर गए,
इश्क की नामुकम्मली से,
बड़े ही कायर थे,
बड़ा साहस चाहिए होता है,
इश्क में,
तड़पने के लिए,
और,
शायद,
अगर कभी खुदा का मन बदल जाए,
तो,
मुकम्मल धारा से,
इश्क के हकदार वहीं होंगे,
ना की वो,
जिन्होंने,
वफ़ा की रंगत से,
अपने प्राण त्याग दिए...
#day 36

