प्रेम की पुकार बड़ी अनमोल होती है,
जिसकी गती की तुलना मुश्किल है,
मुश्किल है उसकी परख करना,
दूर खड़े कस्ती में,
उम्मीदो की अमल रखना,
कैसे बछिया अपनी मां को बुलाती,
कैसे गइया सब छोड़ बछिया पास जाती,
दीवारों पे चलती चींटिया,
अपनों से कैसे मिल जाती,
पसीने से लदा पुरुष,
अपनी लुगाई को सोचता,
कैसे स्त्रिया अपने कार्य में,
उनके प्यार की चाह रखती,
कैसे मां अपने बच्चों में,
अपना सर्वस्व जताती,
छोटे तीनकों का घोसला,
कैसा प्रेम,
गौरैया अपने नन्हों को रखती...

