गावों को छोड़,

जो शहर गए,

ऐसा थोड़ी है कि,

शहरों में ही बस गए,

शहरों में ले गई,

उनको जरूरतें,

भूख,

कपड़े,

और,

मकां की जरूरतें,

किताबों की बातों,

जब देखा,

गावों में,

रुढ़ियों से खेलते,

बेटियों को बेचते,

तब लगा जरूरी उन्हें,

रुख करना शहरों में,

हम शहरों को ना गए होते,

तो गावों को सुकूं ना कहा करते,

सुकूं,

कहीं नहीं है,

ना शहरों में,

ना गावों में,

शहरों में भी,

मर रहे हैं,

लोग,

भूख के मारे,

सूकूं,

भूख के भर जाने में है..