आदम से कहो,

वह सुनेगा,

भीड़ से कहोगे,

वह उबल उठेगा,

जाती से कहोगे,

आग धधकेगा,

धर्म से कहोगे,

मार काट करेगा,

आदम ही कह सकता है, आदम से,

आदम ही सुन सकता है, आदम को,

आदम,आदम को कहेगा,

तो आदम सुनेगा,

भीड़ के वाहक,

कहते हैं जाती से, धर्म से, भीड़ से,

वे कुछ भी नहीं कहते आदम से...